Astrology Daily Horoscope for 12 Zodiac Signs for Tuesday, 30 May 2023.

दैनिक राशिफल, 30 मई 2023, दिन मंगलवार।

 

मेष राशिः साहित्य एवं दर्शन शास्त्र में आपकी रुचि रहेगी। अपने परिश्रम से लाभ प्राप्त करेंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। सत्ता एवं समाज से मान-सम्मान मिलेगा। भूमि, सम्पत्ति एवं वसीयत संबंधी मसलो से लाभ प्राप्त करेंगे। आप चरित्रवान एवं साहसी रहेंगे। अपने आत्म-सम्मान को अधिक महत्व देंगे। मित्रों एवं भाईयों से सहयोग नही मिलेगा। दूसरों की प्रतिष्ठा आपको पसंद नही आयेगी।

 

वृषभ राशिः माता-पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। भूमि, वाहन को लेकर परेशान रहेंगे। लाभ प्राप्ति मे अडचनो का सामना करना पडेगा। मानसिक एवं शारीरिक रूप से परेशान रहेंगे। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। पारिवारिक सदस्यो के प्रति खर्चो मे बढोत्तरी होगी। सतान पक्ष से निराशा मिलेगी। धार्मिक कार्यो मे मन लगेगा। आपका मन अशांत रहेगा। रिलेशनशिप मे दुरियां बढेंगी। भौतिक सुखों पर अधिक खर्च करेंगे।

 

मिथुन राशिः मानसिक एवं शारीरिक चिन्ताएं आप पर हावी रहेंगी। परिवारिक स्थिति मे विरोधाभाष उत्पन्न होंगे। अपनी इच्छापूर्ति के लिए विशेष प्रयास करने पडेंगे। मित्रों एवं भाईयों से मतभेद रहेंगे। आप आदर्शवादी एवं चरित्रवान होंगे। चोट, दुर्घटना एवं विवादों से अपना बचाव रखें। आप वार्तालाप में निपुण रहेंगे। अपनी बुद्धिमता से लाभ प्राप्त करेंगे। अपने अहंकारी स्वभाव के कारण नुकसान उठायेंगे।

 

कर्क राशिः पारिवारिक सदस्यो से मतभेद होंगे। अपने पराक्रम से कार्यो मे सफलता प्राप्त करेंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। धन, सम्पत्ति और वसीयत से लाभ प्राप्त करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपने कार्य बुद्धिमता एवं ईमानदारी से करेंगे। कानूनी संबंधी मसलों मे सफलता मिलेगी। आपका मन चंचल रहेगा। भूमि, वाहन से लाभ की संभावना बनेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। भौतिक सुखों का आनंद लेंगे।

 

सिंह राशिः पारिवारिक सदस्यों के प्रति खर्चो मे वृद्धि होगी। आपका मन चंचल रहेगा। भूमि, वाहन को लेकर चिन्ता रहेगी। शारीरिक सुखों के प्रति अधिक खर्च करेंगे। कार्य क्षेत्र मे धन का बहुत अपव्यय करेंगे। व्यापार मे परिवर्तन हो सकता है। मित्रों एवं भाईयों से सुख नही मिलेगा। मनोरंजन के साधनो पर अधिक खर्च करेंगे। पैतृक सम्पत्ति मे हानि होगी। संतान पक्ष से निराशा मिलेगी।

 

कन्या राशिः जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। भूमि, वाहन से लाभ की संभावना बनेगी। सत्ता एवं समाज से सम्मान प्राप्त करेंगे। आप प्रसन्न एवं संतुष्ट रहेंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा। लाभ प्राप्ति मे कुछ अडचनों का सामना करना पडेगा। अपने आलसी स्वभाव के कारण नुकसान उठायेंगे। अपने संबंधो से लाभ प्राप्त करेंगे। आपकी विज्ञान और रसायन शास्त्र मे रुचि रहेगी।

 

तुला राशिः अपनी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करेंगे। अपनी सुख-सुविधाओं पर अधिक ध्यान देंगे। कुछ व्यवधान पूर्ण यात्राएं होंगी। आप अस्वस्थ एवं दुखी रहेंगे। व्यापार मे वित्तीय समस्याओं का सामना करना पडेगा। आपकी शक्ति एवं स्फूर्ति का हृास होगा। मित्रों एवं भाईयो से सहयोग मिलेगा। अपने क्रोधी स्वभाव के कारण नुकसान उठायेंगे। अपनी उमंग और शक्ति से लाभ प्राप्त करेंगे। आपकी स्मरण शक्ति अच्छी होगी।

 

वृश्चिक राशिः आप प्रसिद्धि एवं लोकप्रियता हॉसिल करेंगे। धन, सम्पत्ति और वसीयत से लाभ प्राप्त करेगे। अपने कार्य क्षेत्र मे मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। अपनी सुख-सुविधाओं पर अधिक खर्च करेंगे। संतान से सुख मिलेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ आपकी मित्रता होगी। अपनी बुद्धिमता से लाभ प्राप्त करेंगे। कार्य क्षेत्र मे एक से अधिक स्रोतो से लाभ मिलेगा। घर एवं व्यवसाय में परिवर्तन कर सकते है।

 

धनु राशिः अपने परिश्रम से व्यवसाय में सफलता प्राप्त करेंगे। कानूनी संबंधी मसलों मे सफलता मिलेगी। आप जरूरतमंद लोगो की मदद करेंगे। सत्ता एवं समाज से मान-सम्मान मिलेगा। अपनी बुद्धिमत्ता से धन एवं सम्मान प्राप्त करेंगे। भूमि, वाहन से लाभ मिलेगा। अपनी सुख-सुविधाओ पर अधिक ध्यान देंगे। आपकी स्मरण शक्ति अच्छी होगी। रिलेशनशिप मे सुख मिलेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।

 

मकर राशिः आपकी कला एवं विज्ञान में रुचि रहेगी। अपने ऐश और आराम के साधनो पर खर्च करेंगे। भूमि, सम्पत्ति और वसीयत से लाभ की प्राप्ति होगी। आप पीठ पीछे बुराई करेंगे। अपने जिद्दी स्वभाव के कारण नुकसान उठायेंगे। व्यापार मे वृद्धि होगी परन्तु लाभ नही मिलेगा। आप धन का बहुत अपव्यय करेंगे। वाहन से सुख मिलेगा। इच्छापूर्ति के लिए विशेष प्रयास करने पडेंगे। भौतिक सुखों का आनंद लेंगे।

 

कुंभ राशिः अपने पद एवं शक्ति के बारे में अधिक सोचेंगे। मित्रों से सहयोग नही मिलेगा। संतान पक्ष से निराशा मिलेगी। पारिवारिक सदस्यो के साथ मतभेद रहेंगे। कानूनी संबंधी मसले परेशानी मे डाल सकते है। जीवन साथी के स्वस्थ की चिन्ता रहेगी। भूमि, वाहन से सुख प्राप्त होगा। भौतिक सुखों का आनंद लेंगे। सत्ता एवं समाज से मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। मनोरंजन के साधनों पर अधिक खर्च करेंगे।

 

मीन राशिः आप ईमानदारी से अपना कार्य करेंगे। आप प्रसिद्धि एवं लोकप्रियता हॉसिल करेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। चोट, दुर्घटना और विवादों से अपना बचाव रखें। विशिष्ठ व्यक्तियो का सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुओं द्वारा हानि हो सकती है। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। इच्छापूर्ति के लिए विशेष प्रयास करने पडेगे। लाभ प्राप्ति मे अडचनों का सामना करना पडेगा।

 

आचार्य अनुज जैन (ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ)

www.acharyaanuj.com

Appointment No. 9312064462.

Tags: , , , , , , , , , , , , , , ,

Leave a comment